पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमरिंदर सिंह ने पहली सूचि में 22 उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की घोषणा की। बता दें कि पंजाब चुनाव में अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ गठबंधन में 37 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह पहली बार है जब अमरिंदर कांग्रेस से अलग होने के बाद चुनाव लड़ रहे हैं।
22 प्रत्याशियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सीट का भी ऐलान कर दिया है। वह पटियाला शहरी से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब लोक कांग्रेस की पहली लिस्ट में 2 माझा से, 3 दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि पार्टी की दूसरी लिस्ट अगले दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। पहली बार अमरिंदर और भाजपा एक साथ चुनावी मौदान में विपक्ष के खिलाफ उतरने वाले हैं। आपको याद दिला दे कि एक बयान में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह नवजोत सिंग सिंद्धू को जीतने नहीं देंगे।
Punjab Polls | We are announcing 22 candidates in the first list: Punjab Lok Congress' Captain Amarinder Singh pic.twitter.com/GmO7SORKOG
— ANI (@ANI) January 23, 2022
बीजेपी के साथ-साथ पंजाब लोक कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल का भी हाथ पकड़ा है। तीनों पार्टियां संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी ने अपने 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, वहीं शिरोमणि अकाली दल संयुक्त भी 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। दूसरी ओर पंजाब में इस बार मजबूत मानी जा रही आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सारे पत्ते खोल दिया हैं। पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जबकि अन्य किसी पार्टी ने अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं की है।
#UPDATE | Punjab polls: List of 22 candidates- former Punjab CM Amarinder Singh to contest from Patiala, under his newly formed party Punjab Lok Congress pic.twitter.com/VyahBv8Zis
— ANI (@ANI) January 23, 2022


