जालंधर शहर में फिर चली गोली: सोडल रोड स्थित एक करियाना स्टोर के मालिक को सोमवार रात में फिर किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए सचिन जैन को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि सोडल मंदिर के पास एक जैन करियाना स्टोर है. रात करीब नौ बजे दुकान पर मौजूद सचिन जैन को किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सचिन जैन को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।
दुकान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर में खाना खा रहा था तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। और बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाई दीं। वे तुरंत बाहर निकले तो सचिन जैन अपनी दुकान के पास लेटे हुए थे।
सचिन जैन के पेट में गोली लगी है.
कैप्टन के पक्ष में कांग्रेस के ये 10 विधायक! जानिए कारण
मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने गोली का खोल भी बरामद कर लिया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली क्यों चलाई गयी.
बाकी पुलिस जांच चल रही हैं की गोली किसने चलाई और क्यों?


