पंजाब में नई सरकार ने अपना काम करना शरू कर दिया है और तमाम सरकारी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है. ऐसे में शनिवार को सुबह 11 बजे भगवंत मान मंत्रिमंडल का गठन होगा.
राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
इस गठन के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwari lal Purohit) पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. बता दें कि भगवंत मान कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है.
इन नेताओं पर जताया भरोसा
पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है। pic.twitter.com/Z5wDmD9Zpg
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 18, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, गुरमीर सिंह, लाल जीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल और हरजोत सिंह बैंस शामिल होंगे. कल होने वाले पंजाब के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में कुलतार सिंह संधवां विधान सभा के स्पीकर बनने वाले हैं.


