World wide City Live, जालंधर (आंचल) : शहर में माैसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है। इसके चलते मंगलवार सुबह से ही ठंड का अहसास हाे रहा था। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही ठंडी हवाएं चलने की संभावनाएं बताई थी। इसकी वजह से तापमान में उतार चढ़ाव भी देखा जा रहा है।
अगर बीते दिन की बात करें तो एक दिन पहले यानी कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यथावथ हालात बने रहने की संभावना बताई है। इसकी वजह से ठंड का असर भी बरकरार रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में शहर के बाहरी क्षेत्रों में तेजी से धुंध बढ़ती जा रही है, हालांकि शहर के भीतरी इलाकों में अभी धुंध का ज्यादा असर नहीं दिखा है, मगर मौसम के यही हालात रहे तो दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड तेजी से बढ़ेगी और परेशानी भी बढ़ाएगी। क्योंकि आने वाले दिनों में तेज हवाएं भी साथ-साथ चलेंगी।


