World wide City Live, जालंधर (आँचल) : मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान दिन भर चलने वाली ठंडी हवाएं ठंडक को बढ़ा देंगी। इसके साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार दिखाई देगा। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन देखा जा सकेगा।
पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है ठंड का असर
ऐसा मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है। सप्ताह के अंतिम दिन यानी कि रविवार को धुंध छाई रहने की वजह से ठंड का असर पहले से ज्यादा बढ़ गया है। मौजूदा समय में अभी तक 8.6 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान जा चुका है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ चुका है।
मौसम विशेषज्ञ डाक्टर दलजीत सिंह का कहना है कि लगातार आ रहे परिवर्तन की वजह से ही ठंड तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। वहीं दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से एक्यूआइ में भी सुधार देखने को मिल रहा है। सेंट्रल पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे जालंधर का एक्यूआइ 86 (PM2.5), 112 (PM10) रिकार्ड किया गया, जो माडरेट यानी मध्यम बना हुआ है।


