पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कार में बैठ कर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की कंवलजीत सिंह (37) के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस डाला था और सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने 5 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की पत्नी के बयान के बाद मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि वह फरीदकोट के गांव सादिक के रहने वाले हैं। एक साल पहले वे लुधियाना शिफ्ट हो गए थे और भाई रणधीर सिंह नगर के जे ब्लॉक में किराए के मकान में रहने लगे थे। वह एक निजी अस्पताल में काम करती है, जबकि उसका पति चंडीगढ़ रोड पर नट बोल्ट निर्माण कारखाने में काम करता था।
महिला ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर आरोपी उसके पति को प्रताड़ित करते थे। उसके पति को ड्रग तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। प्रताड़ना के बाद उसके पति ने गुरुवार शाम लोधी क्लब रोड पर अपनी SUV कार खड़ी कर दी और जहर खा लिया।
मामले की जांच कर रहे ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सराभा नगर थाने में IPC की धारा 306 और 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


