पंजाबी सिंगर अफसाना खान से NIA ने की पांच घंटे तक पूछताछ, पढ़ें अफसाना को जांच में क्यों करना पड़ा शामिल

0

World wide City Live, पंजाब (आँचल) : सिद्धू मुसेवाला हत्या और माफिया के आतंकियों से संबंधों के मामले की जांच के तहत एनआईए ने पंजाबी सिंगर अफसाना खान से करीब पांच घंटे पूछताछ की। हाल ही में छापे के दौरान अफसाना खान एनआईए की जांच के दायरे में आई है। इसके बाद एनआईए ने अफसाना को पूछताछ के लिए पहली बार समन किया था।

सूत्रों के मुताबिक एनआईए अफसाना खान से यह पता लगाना चाहती है कि सिद्धू मूसेवाला आखिर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के रडार पर क्यों था और क्यों उसका नाम बार-बार बंबीहा के साथ जोड़ा जा रहा था। अफसाना खान और सिद्ध मूसेवाला साथ में कई स्टेज शो भी कर चुके थे। अफसाना खान खुद को सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन बताती हैं।

मूसेवाला के कत्ल के बाद गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी की थी। इसमें लॉरेंस गैंग से जुड़े गुरलाल बराड़ की म्यूजिक कंपनी का जिक्र था। जांच में यह बात सामने आई थी गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल ने अफसाना को कोई गीत गाने को कहा था। हालांकि, इसके बदले अफसाना को पैसे देने से इनकार कर दिया था। अफसाना ने यह बात मूसेवाला को बता दी थी। जब अफसाना को गुरलाल के गैंगस्टर कनेक्शन का पता चला तो गाने से मना कर दिया था।

 

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here