World wide City Live, पंजाब (आंचल): पंजाबी सिंगर नछत्तर गिल को गहरा सदमा लगा। नछतर गिल की पत्नी दलविंदर कौर का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के निधन की कोई खबर शेयर नहीं की। उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे बंगा रोड फगवाड़ा में किया जाएगा। पंजाब के सिंगर नछत्तर गिल अपने सैड सॉन्ग्स के लिए मशहूर हैं, लेकिन आज उनकी जिंदगी दुखों से भर गई।


