जालंधर में 27 नवंबर को निकलेगा नगर कीर्तन, कल से शुरू होंगे आयोजन

0

World wide City Live, जालंधर (आंचल) : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन 27 नवंबर को होगा। इसी क्रम में 17 नवंबर से श्रृंखलाबद्ध समागमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन के महासचिव परमिंदर सिंह डिंपी और प्रधान चरणजीत सिंह डीसी टायर ने बताया कि शहीदी दिवस को लेकर 17 नवंबर से आयोजन शुरू किए जाएंगे।

इस दौरान कथा, कवि और कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। इसमें श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी, भाई सतनाम सिंह कोहाड़का, भाई अमनदीप सिंह, सिमरप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिह, सतिंदर पाल सिंह, सतविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह व गगनदीप सिंह शबद गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे।

साहिब ज्ञानी सरबजीत सिंह, जसपाल वीर सिंह, प्रदीप सिंह, केहर सिंह व मनजीत सिंह सेवक गुरमति विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे। कवि दरबार में रछपाल सिंह पाल, चैन सिंह चक्रवर्ती, दलबीर सिंह रियाड़, शुक्रगुजार सिंह, बीबी जतिंदर कौर और सुरेंद्र सिंह रमता उपस्थिति दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को निकाले जा रहे नगर कीर्तन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगा। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा लंगर लगाकर और पुष्पवर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन गुरचरण सिंह बागां वाले, जितेंद्र सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, राजिंदर सिंह बेदी, रविंद्र सिंह रीहल, मनविंदर सिंह सहगल, सुखदेव सिंह सहगल व सरदूल सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here