World wide City Live, जालंधर (आँचल) : जालंधर में डीसी आफिस कर्मचारी यूनियन द्वारा हड़ताल को लेकर असमंजस बनी हुई है। इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक हड़ताल को लेकर फैसला लिया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा पर मामला दर्ज किए जाने के बाद सोमवार से कर्मचारी यूनियन द्वारा हड़ताल करने की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में सोमवार को बैठक के बाद इसे लागू करने का फैसला लिया गया।
इस संबंध में सोमवार को बैठक की जा रही है। बताया जा रहा है कि बाद दोपहर हड़ताल को लेकर फैसला किया जाएगा। इस बारे में यूनियन के चेयरमैन जगदीश चंद्र सलूजा बताते हैं कि यूनियन के अध्यक्ष पर मामला दर्ज करने से पहले पुलिस को गहनता के साथ जांच करनी चाहिए थी। लिहाजा यह मामला राज्य स्तरीय कमेटी के पास पहुंच चुका है। जिसके चलते स्टेट लेवल की कमेटी से फैसला आने के बाद ही हड़ताल संबंधी घोषणा की जाएगी।


