World wide City Live, जालंधर (आँचल) : जालंधर में आज सुबह आयकर विभाग ने कई लोगों के घरों और फैक्ट्रियों में छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉडल हाउस एक कारोबारी के यहां रेड कर पूछताछ के लिए टीम से उसे हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा अवतार नगर में बड़े कारोबारी सहित कई लोगों के घरों में छापेमारी जारी है। पता चला है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीमों जिन्होंने जालंधर में सर्च अभियान चलाया है वह लुधियाना और श्रीनगर से आई हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने की बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है।


