World wide City Live, जालंधर (आंचल) : शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह से साफ रहने के साथ साथ खूब तेज धूप भी खिलने की संभावना है। इस वजह से शहरवासियों को रोजाना बढ़ती ठंड से भी राहत मिलेगी। इस कारण तापमान में भी परिवर्तन देखा जा सकेगा। बीते दिन की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 4 दिन इसी तरह का मौसम का बदलता हुआ मिजाज देखने को मिलेगा। मगर उसके बाद के तापमान में मौसम में परिवर्तन देखे जा सकेंगे।


