World wide City Live, पंजाब : बटाला डिपो के कंडक्टर की कथित नाजायज रिपोर्ट करने के विरोध में पनबस कार्यकर्ता आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे पंजाब में बस स्टैंड बंद रखेंगे, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी प्रदेश नेता जोध सिंह ने दी।
यह है मामला
8 अक्टूबर को चंडीगढ़ रूट की बटाला की बस में हुई विभागीय जांच में कंडक्टर प्रितपाल सिंह पर बिना टिकट यात्री बिठाने के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच पंजाब रोडवेज अमृतसर के जीएम को सौंपी गई है। इसके विरोध में कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक दिन पहले पंजाब के 12 डिपो में विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार को पूरा पंजाब के डिपो बंद करके प्रदर्शन का दावा किया गया है।


