World wide City Live, जालंधर (आंचल) : जालंधर में शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान पूरी तरह से खिला हुआ और साफ रहेगा। अच्छी तेज धूप भी खिलेगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। जिस वजह से ठंडक का प्रभाव बढ़ने के बावजूद अधिकतम तापमान में भी असर देखा जा सकेगा।
इसके साथ-साथ तापमान न्यूनतम 11 से 12 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रहने की संभावना है। इसके साथ बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए हुए नजर आएंगे। ऐसा मौसम विभाग की तरफ से पूर्व अनुमान जारी किया गया है। जो अभी तक तो सही ही बैठ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डाक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ही मैदानी क्षेत्रों में तेज ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। जिसके परिणामस्वरूप यह मौसम पूरी तरह से साफ तौर पर खुल पाया है। हवा में फैले हुए जहरीले कण भी नीचे बैठ गए हैं और एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी काफी सुधार आ गया है। मौसम का हाल ऐसा आगे भी बना रहेगा और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना फिर से बनेगी।


