World wide City Live, जालंधर (आंचल) : रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्की धुंध और बादल छाए हुए नजर आएंगे। इस वजह से तापमान में बदलाव भी आता देखा जा सकेगा। ऐसा मौसम विभाग की तरफ से पूर्वा अनुमान जारी किया गया है। हालांकि रविवार को तड़के हल्की धुंध के बाद धूप खिलती नजर आई है।
मौजूदा समय में तापमान अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास ही घूम रहा है। जिस वजह से दिन ढलते ही तेजी से ठंडी हवाएं ठंडक को बढ़ाने लगती है। आसार हैं कि आने वाले दिनों में और तेजी से ठंड बढ़ेगी।
मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बरसात के साथ-साथ बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में ठंडक के रुप में बढ़ रहा है। जिस वजह से शहर के बाहरी व खुले क्षेत्रों में धुंध की चादर भी छाने लग पड़ी है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी अंतर अभी भी बहुत ज्यादा है। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी तक यह सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है। धीरे-धीरे ठंड और बढ़ रही है।


