World wide city live, जालंधर (आंचल) : राज्य भर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और नया साल आते ही पंजाब के डी.जी.पी गौरव यादव के आदेश पर पूरे राज्य में ऑपरेशन ईगल के नाम से तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें राज्य भर के पुलिस कमिश्नरों, एस.एस.पी. और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ ए.डी.जी.पी. रैंक के अधिकारियों के साथ भी उपस्थित थे।
इसी कड़ी में शुक्रवार को ए.डी.जी.पी राम सिंह, पुलिस कमिश्नर एस. भूपति, डी.सी.पी. लॉ एंड आर्डर अंकुर गुप्ता, डी.सी.पी. सिटी जगमोहन सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ शहर में मैदान में गए, जिसके तहत सभी ने इससे पहले शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वाहन चेकिंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने शहर के पार्किंग स्थल व अन्य हिस्सों में खड़े कई वाहनों के नंबर चेक किए। पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों को जांच के लिए जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य कई इलाकों में उनके सामान की जांच की गई।
ए.डी.जी.पी. राम सिंह ने कहा कि नए साल के आगमन को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को थानावार वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपने-अपने शहर के अनुसार नाकाबंदी करने के आदेश जारी किए हैं। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


