World wide City Live, जालंधरः पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने अनोखी पहल की है जिसका असर आने वाले समय में पुलिस विभाग व पुलिस कर्मचारियों पर पड़ सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई फैसले पिछले दिनों लिए थे।
मुख्यमंत्री द्वारा लिए फैसले को देखते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने अपनी वर्दी पर अंग्रेजी भाषा में लगाई नेम प्लेट को उतार दिया है। अब उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पंजाबी भाषा में उनका नाम गौरव यादव लिखा हुआ है। डी.जी.पी. ने कहा कि उन्हें अपनी नेम प्लेट पंजाबी में लगाने से गर्व महसूस हो रहा है। अन्य पुलिस अधिकारी भी पुलिस के कप्तान अनुसरण करते हुए आने वाले दिनों में अपनी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पंजाबी भाषा में अपना नाम लिखवा सकते हैं।


