हादसे ने ली पुलिसकर्मी की जान, विदेश से लौटा दोस्त घायल

0

World wide city live : कपूरथला में रमणीक चौक के नजदीक देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई। कार में सवार उसका साथी दोस्त गंभीर घायल है। उसे पीसीआर टीम की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुलिस कर्मचारी आकाशदीप (27) ने अपने पिता के स्थान पर वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में नौकरी पाई थी। वह आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर मान और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी के गनमैन के तौर पर भी तैनात रह चुका है।

जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी आकाशदीप निवासी गांव कोकलपुर अपनी क्रेटा कार में अपने दोस्त युद्धवीर के साथ देर रात लगभग दो बजे कहीं से आ रहा था। अचानक रमणीक चौक के नजदीक उसकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार चालक आकाशदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी दोस्त युद्धवीर सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। अब उसका लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप का दोस्त युद्धवीर कल दोपहर ही विदेश से लौटा था। और रात को वह इस भयानक हादसे में गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम और सिटी पुलिस के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here