World wide City Live, जालंधर (आंचल) : पंजाब के जालंधर में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब गैर कानूनी तरीके से काटी गई कॉलोनियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच सोमवार को गांव सुभाना जो कि कैंट के कांग्रेस विधायक परगट सिंह के विधानसभा में पड़ता है वहां पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर डिच मशीन चलाई है।
सुभाना में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कमिश्नर अभिजीत कपलिश और संयुक्त कमिश्नर शिखा भगत के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी में बन रहे घरों पर भी मशीन चलाई है। कॉलोनी में कई निर्माणाधीन घरों की छतों और दीवारों को सरकारी मशीनरी से तहस-नहस कर डाला। इसके अलावा कॉलोनी में अवैध तरीके से बनाई गई सड़कें, डाले गए सीवरेज और वाटर सप्लाई को भी नगर निगम के अधिकारियों ने वहां पर खड़े होकर तुड़वाया।
नगर निगम को लगा रहे थे चूना
जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पड़ते सुभाना गांव में यह कालोनी वहां के सरपंच और अकाली नेता मलकीयत सिंह की बताई जा रही है। अब यह कालोनी नगर निगम जालंधर का हिस्सा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनी वाली जमीन का लैंड यूज (सीएलयू ) न बदलकर सरकार के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से काटी गई काटी गई कॉलोनी का रकबा पांच से सात एकड़ के करीब है।
नगर निगम ने सुभाना में काटी गई अवैध कॉलोनी को लेकर नोटिस भी जारी किया था, लेकिन कॉलोनी काटने वाले मालिकों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। नोटिस का न को नगर निगम को कोई जवाब दिया और न ही अवैध कॉलोनी का काम बंद किया। एटीपी ने बताया कि इस कॉलोनी पर कार्रवाई करने से पहले कलोनाइज़र को नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन इन सबके बावजूद कलोनाइज़र ने काम बंद नहीं करवाया गया। जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई है।


