World wide City Live, जालंधर (आँचल) : नवंबर माह की शुरूआत से ही तड़के व रात का पारा कम रहा है। हालांकि, दोपहर के समय धूप खिली रहने के चलते लोग कुछ समय के लिए गर्मी भी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक शहर में अगले सप्ताह वर्षा की संभावना बन रही है।
वहीं वीरवार की बात करें तो इस दिन बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान की दर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। माह की शुरूआत से लेकर ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी अंतर बरकरार है। इन दिनों यह अंतर आधा रह गया है। इस कारण तड़के व रात को लोग सर्दी महसूस करने लगे हैं। वहीं दोपहर के समय धूप खिली होने के कारण पंखे चलाने की नौबत आ रही है।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि पराली जलाने के कारण पैदा हो रहे प्रदूषण के चलते अधिकतम तापमान की दर कम नहीं हो रही है। देर रात व तड़के मौसम साफ होने के कारण तापमान कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर के बाद वर्षा के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तब तक मौसम यथावत बना रहेगा। दूसरी तरफ जिले में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।


