शहर में बढ़ी ठंड…13 डिग्री तक गया न्यूनतम तापमान

0

World wide City Live, जालंधर (आंचल) : सप्ताह के पहले दिन हुई वर्षा के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप खिली रहने के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हो गया। हालांकि दिन ढलते ही चली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी यथावत मौसम रहने की संभावना जताई है।

माह की शुरूआत से लेकर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के पहले दिन सुबह व फिर देर रात हुई वर्षा के कारण अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को खिली धूप के बीच तापमान की दर 26 डिग्री तक पहुंच गई। वहीं, न्यूनतम तापमान की दर 13.4 डिग्री पर लगातार दूसरे दिन भी बरकरार रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर के चलते तड़के और रात के समय सर्दी बढ़ रही है।

तेजी के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताते है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी व दिन ढलते ही सर्द हवाएं चलेंगी। इसी तरह नवंबर माह के मध्यांतर के बाद आसमान में बादल खिले रहने और वर्षा के चलते मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल जाएगा। पश्चिम विक्षोभ का असर भी नवंबर माह के मध्यांतर के बाद ही पड़ेगा। इसके चलते सुबह व रात के समय ठंड और बढ़ जाएगी।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here