World wide City Live, जालंधर (आंचल) : मंगलवार को 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जिससे दिन ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, दोपहर के समय खिली तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा 24 घंटे के दरमियान हो गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में और भी गिरावट होना तय है। वहीं, आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। बता दें कि, नवंबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है।
मंगलवार को करीब 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में अंतर आने के बाद सुबह व रात के समय सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। दिन भर अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 24 घंटे पूर्व अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


