World wide city live : मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा भारत की ऊर्जा तेजी से नजर आ रही है। हमारे प्रवासी भारतीयों ने बीते आठ वर्ष में उल्लेखनीय परिवर्तन किए हैं। उन्होंने कहा कि युवा भारत की ऊर्जा तेजी से नजर आ रही है। विदेश मंत्री ने भारत को दुनिया से जोडऩे के लिए भारतीय युवाओं की सराहना की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि युवा पीढ़ी पढ़ाई, काम और विदेश यात्रा के माध्यम से भारत को दुनिया से जोडऩे में सबसे आगे है।
सरकार बेहतर कार्यस्थल, अधिक सुरक्षित यात्रा एवं गैर-भेदभावपूर्ण सिस्टम तैयार करने पर जोर दे रही है। सरकार की कोशिशों के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने ऑनलाइन सिस्टम से शिकायतों के निवारण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश प्रवासी भारतीयों का अधिकतम समर्थन करना है। हमारा उद्देश्य है कि ऑनलाइन तंत्र के जरिए शिकायतों के निवारण किया जाए। हमें भरोसा है कि देश और विदेश में भारतीय युवा इस देश के विकास को ज्यादा ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
देश ने प्रवासी भारतीयों को दिल में दी जगह
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि युवा प्रवासी सम्मेलन न केवल जड़ों को जोडऩे का प्रयास है, बल्कि नई संभावनाओं को भी आमंत्रित करता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने प्रवासी भारतीयों को अपने दिल में जगह दी है। 17वें प्रवासी दिवस के पहले दिन श्री ठाकुर की अध्यक्षता में प्लेनरी सत्र में ‘नवाचारों और नई प्रौद्योगिकी में प्रवासी युवाओं की भूमिका’ पर पैनल डिस्कसन हुए


