विधानसभा में स्पीच अधूरी छोड़कर चले गए राज्यपाल

0

World wide city live :तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हो गया। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा में कहा कि राज्य का नाम तमिलनाडु के बजाय तमिझगम करना ज्यादा बेहतर होगा। इस पर सरकार में काबिज DMK, सहयोगी कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथिगाल काची (VCK) के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद राज्यपाल स्पीच बीच में छोड़कर सदन से बाहर चले गए।

DMK समेत कांग्रेस, VCK ने सदन में राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि वे राज्य में भाजपा और RSS की विचारधारा न थोपें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ विधायकों ने यह भी कहा कि यह नगालैंड नहीं है, यह प्राउड तमिलनाडु है।

DMK बोली- भाजपा अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे राज्यपाल

DMK सांसद टीआर बालू ने कहा कि राज्यपाल रवि को भाजपा के दूसरे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करना बंद कर देना चाहिए। वे भ्रम, अलगाव और संघर्ष पैदा करने के लिए हर दिन विवादित टिप्पणियां करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कहते हैं कि द्रविड़ दलों ने राजनीति के 50 सालों के दौरान लोगों को धोखा दिया है। यह बेहद निंदनीय है। उन्हें यह बात राजभवन से नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलालयम से कहनी चाहिए।

ऑनलाइन गेम्स बैन करने का विधेयक रोकने का आरोप

विधानसभा में DMK विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने अब तक ऑनलाइन जुए पर बैन लगाने वाले विधेयक को मंजूरी नहीं दी है। राज्य में DMK और राज्यपाल के बीच कई विधेयकों को लेकर खींचतान चल रही है। इनमें ऑनलाइन जुए पर रोक लगाने और रमी के दांव जैसे ऑनलाइन गेम शामिल हैं। इसके चलते दिसंबर 2022 तक 21 बिल राजभवन के पास लंबित पड़े हुए थे।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ हिंदुत्व को सियासी कामयाबी की कुंजी के तौर पर पहचान मिली। इसके बाद विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल किया। भाजपा की लगातार जीत के बाद इसे सत्ता का सक्सेस मंत्र मान लिया गया। कांग्रेस भी इसी राह पर चली। हालांकि उसका रास्ता सॉफ्ट हिंदुत्व का था। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष रहे राहुल गांधी की हिंदू छवि पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here