देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग में अभी तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा इस हादसे में 12 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इस हादसे में 27 से 28 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मुंडका पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।


