मान सरकार ने पूर्व मंत्री आशु के खिलाफ केस चलाने की दी अनुमति, पढ़ें पूरी खबर

0

World wide City Live, चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। विजिलेंस ने आशु को अनाज ढुलाई घोटाले में अगस्त को गिरफ्तार किया था। आशु अभी पटियाला जेल में बंद है। विजिलेंस अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र तक दायर कर चुकी है। वहीं, अब अदालत में केस चलेगा।

जानकारी के मुताबिक राज्य में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो इस मामले का पर्दाफाश हुआ था। विजिलेंस रेंज कार्यालय में लुधियाना की अनाज मंडियों में हुई अनाज ढुलाई के टेंडर में गबन की शिकायत नवांशहर के ठेकेदार गुरप्रीत सिंह की तरफ से की गई थी। जिसकी जांच के बाद विजिलेंस ने अनाज ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार तेलुराम, उसके दो सहयोगियों, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को 16 अगस्त को नामजद किया था।

आरोप है कि पालिसी में फेरबदल कर तेलुराम को ठेका दिया गया था। इस घोटाले से आए पैसों को बेनामी जायदाद में लगाया गया है। विजिलेंस ने इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद कर गिरफ्तार किया था। याद रहे कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में खरीदे गए क्रेट घोटाले की जांच भी जारी है। इस मामले में विजिलेंस को शिकायत मिली थी।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here