महिलाओं को 1000-1000 हजार रुपए देने की गारंटी करवाएगी याद, जालंधर के 14 मंडलों में होगा प्रदर्शन

0

World wide City Live, जालंधर (आँचल) : जालंधर शहर में अब नगर निगम के चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी भी सक्रिय हो गई है। भाजपा के नेता जहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने में जुट गए हैं वहीं पर मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। मौजूदा सरकार की नाकामियों का भी भंडाफोड़ करने के लिए भाजपा शहर में प्रदर्शन करने जा रही है। महिलाओं को 1000-1000 रुपए देने की गारंटी का वादा याद दिलाने कि लिए प्रदर्शन किया जाएगा।

मकसूदां से लेकर कैंट तक विरोध प्रदर्शन

भाजपा नेता अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जालंधर में प्रदर्शन करेंगे। भाजपा के नेताओं ने नगर निगम की हद में आते सभी इलाकों को कवर करने के लिए मंडल अनुसार मकसूदां से लेकर दीपनगर कैंट तक प्रदर्शन का कार्यक्रम तय कर रखा है। जालंधर शहर में भाजपा मकसूदा चौक, भगत सिंह चौक, किशनपुरा चौक, गुरुद्वारा साहिब काकी पिंड रामा मंडी रोड गुरु नानक पुरा यूनियन बैंक के सामने, दोमोरिया पुल के नजदीक, ज्योति चौक, बाबू जगजीवन राम चौक, मिट्ठू बस्ती में बाबा बुड्ढा जी पुल के नजदीक, बस्ती शेख अड्डा मंडल 11, भार्गो नगर नजदीक नारी निकेतन, श्री दयानंद चौक गढ़ा, दीप नगर जालंधर कैंट में प्रदर्शन करेगी।

भाजपा ने प्रदर्शन के लिए जारी किया स्लोगन

भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को उसके किए अलग-अलग वादों के पूरा ना होने पर घेराबंदी करेगी। प्रथम चरण में महिलाओं को एक-एक हजार रुपए ना मिलने के वादे पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए पंजाबी में बाकायदा स्लोगन ‘करदियां भैणा एह पुकार, नहीं मिलेआ रुपया 1000 ‘ जारी किया गया है।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here