पूर्व CM चन्नी को लेकर विजिलेंस ब्यूरो का दावा

0

World wide City Live, जालंधर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कोई धक्का नहीं किया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो को अभी एक सप्ताह पूर्व ही चन्नी के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसकी वेरिफिकेशन का कार्य अभी शुरू किया जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विजिलेंस ब्यूरो पर उनके साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से उनके खिलाफ केस दर्ज करने की साजिश रचने के लगाए गए आरोपों पर विजिलेंस ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कौन-सा पूर्व सी.एम. चन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्हें तो केवल शिकायत की वेरिफिकेशन कर रहे हैं। वेरिफिकेशन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे वे जनता के सामने रखे जाएंगे। विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि पूर्व सी.एम. के खिलाफ अभी तो केवल प्रारंभिक वेरिफिकेशन का कार्य शुरू किया जाना है। मीडिया को भी विजिलेंस ब्यूरो ने कोई बयान चन्नी के खिलाफ रिलीज नहीं किया है। शिकायतकर्ता ने ही मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।

विजिलेंस द्वारा तो कई अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है परंतु किसी भी पूर्व मंत्री ने ब्यूरो की कार्रवाई पर कोई बयानबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने अभी तक जो केस दर्ज किए हैं, उनके अदालत में चालान भी पेश किए हैं और उपरोक्त सभी केस पुख्ता प्रमाणों के आधार पर दर्ज किए गए थे। ब्यूरो अधिकारियों ने कहा कि पूर्व सी.एम. चन्नी को अभी तक ब्यूरो ने कोई नोटिस भी नहीं भेजा है फिर उन्हें तंग करने का प्रश्न कहां से उत्पन्न हो गया? ब्यूरो अधिकारियों ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं जाएगा और वेरिफिकेशन में जो तथ्य सामने आएंगे वे जनता के सामने रखे जाएंगे।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here