पंजाब में 17 जिलाें में दिन का पारा 16 डिग्री से नीचे, हिमाचल में 2 दिन अब बर्फबारी के आसार

0

World wide City Live : क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल में देशभर से सैलानी पहुंच रहे हैं। राज्य के 26 में से 10 शहरों का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 7.9 डिग्री तक गिर गया है। गरम शहरों में शुमार हमीरपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 0.8 डिग्री पहुंच गया है। हिमालय और राजस्थान क्षेत्र की ठंडी हवाओं के चलते पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाके शीतलहर में घिरे हुए हैं।

पंजाब के कई जिलों में दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन इसके साथ ही 4 से 5 किमी. प्रतिघंटा की सामान्य रफ्तार से चलने वाली शीतलहर ने सर्दी का अहसास करवाया। पंजाब के 23 में से 17 जिलों में दिन और रात का टेंपरेचर 16 डिग्री से कम है। वहीं रात के तापमान की बात करें ताे राेपड़ में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन की बात करें तो 17 डिग्री के साथ मोहाली सबसे गर्म जिला रहा है। वहीं हरियाणा में रात का तापमान पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री तक कम हो गया है, जबकि प्रदेश में रात का औसतन तापमान सामान्य से ढाई डिग्री तक कम है। महेंद्रगढ़ में रात का पारा 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 3.6 डिग्री, गुड़गांव में 4.2 डिग्री, झज्जर में 4.6, सोनीपत में 4.8, रोहतक में 5.2 डिग्री तापमान रहा। रात के तापमान के साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में धुंध से कुछ राहत मिली है।

 

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here