पंजाब में 10 तक धूप, 11 से बिगड़ेगा मौसम

0

World wide city live : पंजाब में अगले तीन दिनों तक धूप खिलेगी। इतना ही नहीं, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने पंजाब के माझा और दोआबा में जहां येलो अलर्ट दे रखा है, वहीं मालवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन 11 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस से एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब के अधिकतर इलाकों में सुबह धुंध रहने वाली है, लेकिन दिन के चढ़ने के बाद धूप भी खिलेगी। जिससे दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। दिन के अधिकतर शहरों का दिन का तापमान अगले तीन दिनों तक 16 डिग्री के करीब तक पहुंचेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 तक पहुंच सकता है, जो अभी 6 डिग्री के आसपास चल रहा है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहाड़ों पर बर्फबारी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक गैर-मानसूनी वर्षा पैटर्न है जो कि वेस्टरलीज द्वारा संचालित होता है। यह तूफान 11 जनवरी तक हिमाचल तक पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते वहां 11 जनवरी से ताजी बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद पंजाब के इलाकों में ठंड बड़ेगी। जिससे दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी

पंजाब के अधिकतर इलाकों में विजिबिलिटी रही 50 मीटर

रविवार सुबह मौसम विभाग की तरफ से रिलीज की गई सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पर धुंध की मोटी लेयर जमी हुई है। माझा व दोआबा में जहां विजिबिलिटी 50 मीटर आंकी गई, वहीं आधे मालवा में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम थी।

शहर का तापमान

अमृतसर- न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री आंका गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

जालंधर- न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन आज दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। धूप खिलेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी आंख मिचौली करेंगे।

लुधियाना – लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है।

 

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here