World wide city live, जालंधर : पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप हर रोज बढ़ता जा रहा है। ऐसे मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि अधिक ठंड के कारण तापमान में गिरावट होती जा रही है और सिविल अस्पताल में इस समय चेस्ट इंफेक्शन और निमोनिया के केस अधिक आ रहे हैं। इस मौसम में तापमान कम होने से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। शरीर के तापमान को सामान्य रखने के लिए सर्दी में अगर सांस लेते हैं तो उतना ही अधिक जोर फेफड़ों को लगता है, जिससे सांस लेने वाले मरीजों को अधिक परेशानी होनी शुरू हो जाती है। इस समस्या से अभी जल्द छुटकारा नहीं मिल सकता क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए अलर्ट किया है कि आने वाले 5 दिन भीषण ठंड पड़ेगी और कोहरा भी। वहीं आसमान पर आंशिक बादला छाए रहने की संभावना हैं। धूप अगर निकलती भी है तो भी शीत लहर कम नहीं होगी।
धुंध और गहरी होगी, तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट भी
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में धुंध और गहरी होती जाएगी। तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ जाएगा। अल सुबह तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जीरो विजिबिलिटी में वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है।


