World wide City Live, जालंधर (आंचल) : दुनिया साल-2023 के वेलकम के लिए उत्साहित है। देश समेत पंजाब में भी साल 2022 के पेंडिंग कार्यों को पूरा किया जा रहा है। वहीं पंजाब के अधिकांश सरकारी अधिकारी और कर्मचारी साल के बचे अवकाश लेकर हॉलीडे मनाने निकल गए हैं। CL-EL समेत अन्य सभी प्रकार के अवकाश लेकर सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी हिसाब बराबर कर रहे हैं।
पंजाब सरकार के सभी बोर्ड, कॉरपोरेशन, निगम, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के कारण सरकारी कामकाज सुस्त पड़ा है। साल 2022 के अंतिम दिनों को आम हो या खास, हर कोई परिवार-रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने निकला है।
पंजाब सरकार के मंत्री, नेता और अफसर भी साल 2023 की प्लानिंग के साथ-साथ साल 2022 के अंतिम दिनों का हिसाब-किताब पूरा करने में लगे हैं। न्यू इयर सेलिब्रेशन के वेन्यू बारे भी डिस्कस की जा रही हैं। पंजाब और प्रदेश से बाहर किन जगहों पर साल 2023 का वेलकम किया जाएगा, इसकी तैयारियां की गई हैं। पंजाब सरकार ने भी फिलहाल तक किसी भी विभाग या अधिकारियों के साथ 31 दिसंबर की कोई मीटिंग या कार्यक्रम तय नहीं किया है। सभी सरकारी कामकाज 30 दिसंबर तक का ही निर्धारित है।


