World wide City Live, (आँचल) : रूस यूक्रेन युद्ध को आठ माह हो चुके हैं। काला सागर में प्रतिबंध के कारण दुनिया को भारी खाद्य संकट का सामना करना पड़ा था। तुर्किये की मध्यस्थता से यूक्रेन और रूस के बीच दुनिया को गेहूं निर्यात करने के लिए समझौता हुआ था। इस कारण दुनिया को राहत मिली थी। दुनिया में खाद्य वस्तुओं के दामों में आए उछाल और घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब फिर से भारत रूसी गेहूं की खरीद फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी टीएएसएस समाचार एजेंसी ने दी है। स्रोत के अनुसार, भारत ने पहले यूक्रेन, रूस और आस्ट्रेलिया से गेहूं खरीदा था, लेकिन वर्तमान में अनाज का आयात बंद कर दिया है। खरीद को रोकने के फैसले के बारे में कहा गया था कि इसका मौजूदा युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है।


