World wide city live, जालंधर (आँचल) : सर्दी ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। रविवार की छुट्टी में अधिकतर लोग सुबह घरों में रहे। इसलिए बाजारों में रौनक सुबह 11 बजे के बाद ही दिखी। जालंधर लगातार पांचवें दिन ठिठुर रहा है। शनिवार रात 5.3 डिग्री टेंपरेचर रहा, जबकि दिन में 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली शीतलहर के कारण दोपहर 3 बजे 11 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड हुआ, जोकि शाम 5 बजे तक स्थिर रहा। दोपहर को कुछ देर धूप निकली, लेकिन राहत नहीं दे सकी। सारा दिन शीतलहर जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार अब पाला पड़ेगा।
जिक्रयोग है कि पोह के महीने में ठंड होती है, लेकिन इस बार जो सूखापन था, अब वो पड़ोसी हिमाचल से आने वाली नमी के कारण दूर हो रहा है। अब पाला जोर पकड़ेगा। ऐसे में सोमवार को काम के लिए निकलें तो सजग रहें, मेन रोड पर खूब धुंध मिलेगी। इसके साथ शीतलहर की चुनौती भी झेलनी होगी।


