World wide City Live, जालंधर (आंचल) : दिसंबर की पहली रात जालंधर 5.5 डिग्री के साथ रिकॉर्ड ठंडा रहा है। आमतौर पर दिसंबर के पहले हफ्ते में 12 डिग्री के आसपास रात का तापमान होता है, लेकिन इस बार टेंपरेचर का साइकिल पहले ही दिन से बदल गया है। खास बात यह रही कि सुबह 3 घंटे गहरी धुंध के आगोश में जालंधर रहा। शहर के सभी बाहरी इलाकों में लोग गहरी धुंध के साथ सुबह 9 बजे काम पर निकले। सुबह 6:30 बजे के करीब धुंध गहरी होनी शुरू हुई, जोकि 9:30 बजे तक जारी रही।
इस दौरान कई स्थानों पर विजिबिलिटी केवल 100 मीटर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन जालंधर में इसी प्रकार सुबह और रात को धुंध रहेगी। जालंधर में वीरवार की सुबह गहरी धुंध रही थी और इस बारे में पहले ही मौसम विभाग ने चेताया था। धुंध के बाद धूप निकली और शाम को फिर से टेंपरेचर में गिरावट दर्ज हुई है। जालंधर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 160 को क्रॉस कर गया है। सुबह और शाम को सामान्य गति के ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार अभी दिसंबर के पहले हफ्ते में फिलहाल बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं और अति ठंडी रात के बीच दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। फिलहाल नमी की मात्रा कम होने के चलते सूखी ठंड का असर रहेगा। शहरी प्रदूषण दूध के साथ मिलकर सुबह सैर करने वालों को चुनौती दे रहा है।


