World wide City Live, नई दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक में तलाक की खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई सानिया मिर्जा का आज बर्थडे है जिस मौके पर उनके पति शोएब मलिने ने भी उन्हें विश किया है।
शोएब ने इस मौके पर सानिया के साथ एक तस्वीर शेयर कर बर्थडे WISH किया है। 15 नवंबर 2022 को सानिया मिर्जा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी वजह से शोएब मलिक ने भी उनको बर्थडे विश किया है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें आई हैं। हालांकि, इस कपल ने इस बारे में कुछ बयान नहीं दिया है। लेकिन इस बीच शोएब ने उनको बर्थडे विश कर अपना रिश्ता कायम रखने पर मुहर लगा दी है। शोएब ने सानिया के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा, आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना ! दिन का भरपूर आनंद लें …”


