जालंधर CP ऑफिस के बाहर BJP का प्रदर्शन, पढ़े पूरी ख़बर

0

World wide City Live, जालंधर (आँचल) : पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लगातार खालिस्तानी संगठन लश्कर-ए-खालसा की तरफ से धमकियां और वॉट्सऐप मैसेज मिल रहे हैं। इसे विरोध में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा के नेताओं का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आज दिन राज्य में फिरौती के लिए हत्याएं की जा रही है। लोगों को टारगेट करके मारा जा रहा है।

जालंधर CP ऑफिस के बाहर BJP का प्रदर्शन:नेताओं को खालिस्तानी संगठन लश्कर-ए-खालसा से मिल रही धमकियों का विरोध, सौंपेंगे ज्ञापन

 

जालंधरएक घंटा पहले

भाजपा प्रदर्शन की फाइल फोटो – Dainik Bhaskar

भाजपा प्रदर्शन की फाइल फोटो

पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लगातार खालिस्तानी संगठन लश्कर-ए-खालसा की तरफ से धमकियां और वॉट्सऐप मैसेज मिल रहे हैं। इसे विरोध में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा के नेताओं का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आज दिन राज्य में फिरौती के लिए हत्याएं की जा रही है। लोगों को टारगेट करके मारा जा रहा है।

हाल ही में दो नेताओं को मिली धमकियां

अभी पिछले दिनों भाजपा के दो नेताओं सन्नी शर्मा और हनी कंबोज को एक साथ ही खालिस्तानी संगठन लश्कर-ए-खालसा की तरफ से धमकियां मिली। दोनों नेताओं को वॉट्सऐप मैसेज तो आए ही साथ ही वॉट्सऐप काल भी आई। दोनों नेताओं और उनके परिवारों को जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। दोनों नेताओं ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है।

भाजपा नेताओं को कांग्रेस जॉइन करने की धमकी

लश्कर-ए-खालसा ने वॉट्सऐप मैसेज भेज कर भाजपा नेताओं को कहा कि वह अपनी पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस जॉइन कर ले। वोट भी कांग्रेस को ही डाले। यदि ऐसा नहीं किया तो उसके परिवार को मार डालेंगे। मैसेज करने वाला अंत में अपने आप को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता बता रहा है। साथ ही भाजपा नेता खालिस्तान के समर्थन में नारा लिखने से लिए भी बोल रहा है।

ग्रुप में शामिल कर प्रचार के लिए बोला

भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा कोई जवाब ना दिए जाने पर उनको लश्कर-ए-खालसा नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में भी शामिल किया गया। उसके बाद उनको संत भिंडरावाले का वीडियो प्रचार सामग्री भेज कर खालिस्तान का प्रचार करने को बोला गया। उसकी एक वीडियो भी भेजी गई है।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here