World wide City Live, जालंधर (आंचल) : लुधियाना जाने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। जालंधर से लुधियाना जाने वाले रोड पर अभी तक लगा जाम लगा हुआ जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर के चहेड़ू पुल पार लंबा जाम शाम 5 बजे से पहले का लगा हुआ है जो अभी तक जारी है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करने पड़ा है। क्योंकि इस लंबे जाम में लोग काफी से फंसे हुए हैं। यह जाम लुधियाना रोड हवेली के नजदीक, सर्विस लेन, चहेड़ू पुल पर काफी लंब लगा हुआ है।
आपको बता दें यह जाम किसी धरने का रोष को लेकर नहीं बल्कि ट्रक खराब होने के चलते लगा है। यह कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि पूरे 5 किलोमीटर तक लगा हुआ। इस दौरान काफी लोगों को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। अगर आप भी इस रास्ते से जा रहे हैं तो जरा संभल जाएं कहीं आप इस जाम फंस न जाए। क्योंकि पता नहीं यह जाम कब तक खुलेगा।


