जालंधर की बावा बस्ती खेल से पकड़े 2 चोर, सोने के गहने और 9 हजार कैश बरामद

0

World wide City Live, (आँचल) : पंजाब के जालंधर में शहरी पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत चोरी और लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी घरों में चोरी करने के साथ-साथ मौका मिलने पर लूट की वारदातें भी करते थे। पकड़े गए लूट और चोरी के आरोपियों से पुलिस ने चुराए गए सोने के गहनों के साथ-साथ कैश भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्ती बावा खेल में एक चोरी हुई थी। जिसमें आरोपी धरमिंदर कुमार उर्फ करन पुत्र राजिंदर कुमार और कर्मवीर उर्फ कंबी पुत्र गुरजीत सिंह दोनों निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर वांछित थे। पुलिस को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि वह शहर में ही घूम रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पर पहले भी लूट का मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषणों में से सोने की दो चूड़ियां, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टाप्स बरामद किए गए हैं। दोनों के कब्जे से पुलिस ने नौ हजार रुपए की चोरी की गई नकदी भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी धरमिंदर पर पहले भी पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो में लूट का मामला दर्ज है।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here