जनवरी 2023 में 1,55,922 करोड़ रुपए का GST जमा हुआ

0

World wide city live : जनवरी 2023 में GST कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपए रहा है, जो कि अब तक के कलेक्शन में दूसरा सबसे ज्यादा है। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को दी है। मंत्रालय ने बताया कि 31 जनवरी को शाम 5 बजे तक जनवरी महीने का GST कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रहा। इसमें से 28,963 करोड़ रुपए CGST यानी केंद्र का GST कलेक्शन है।

36,730 करोड़ रुपए SGST यानी राज्यों का जीएसटी कलेक्शन, 79,599 करोड़ रुपए IGST यानी इंटिग्रेटिड GST कलेक्शन है (IGST में से 37,118 करोड़ रुपए सामान के इंपोर्ट से जुटाए गए हैं) और 10,630 करोड़ रुपए सेस यानी उपकर के रूप में कलेक्ट हुआ है। इससे पहले अप्रैल 2022 में इससे ज्यादा GST कलेक्ट हुआ था।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here