घने कोहरे की चेतावनी:पंजाब में रिकॉर्डतोड़ ठंड

0

World wide City Live, जालंधर (आँचल) :पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ रही है। लगातार शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। सूबे के अधिकतम तापमान में बुधवार को तीसरे दिन 90 तक की गिरावट दर्ज की गई, इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 20 तक बढ़ोतरी हुई है। 2 जिलों में अिधकतम तापमान 9.50 और 4 जिलों में 100 तक अधिकतम पारा दर्ज हुआ।

वीरवार को भी सीवियर कोल्ड-डे व घना कोहरा पड़ने की चेतावनी दी गई है। लुधियाना में 53 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक पहली बार 10.20 अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया है, जबकि एक दिन पहले 2003 के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में दिन का तापमान में आधे से ज्यादा जिलों में 8 से 110 के बीच तापमान दर्ज किया गया था। 6 जनवरी तक तो कड़ाके की सर्दी रहेगी। 7 से रात का पारा बढ़ने की उम्मीद है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार वीरवार को भी सीवियर कोल्ड-डे, घना कोहरा पड़ने की चेतावनी है। शुक्रवार को घना कोहरा छाएगा। शनिवार को आंशिक बादल छाएंगे और सिर्फ कोहरा छाएगा। 7 और 8 जनवरी को बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी आएगी। न्यूनतम पारा 3 से 40 बढ़ने के आसार हैं।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here