World wide City Live, लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बड़ा खबर है। मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में पिछले 4 महीने से फरार चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए रहे मीनू पंकज मल्होत्रा ने शुक्रवार को विजिलेंस के समक्ष पेश होकर सरेंडर कर दिया। शुक्रवार की सुबह मीनू पंकज मल्होत्रा अपने कुछ साथियों के जरिए विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मीनू पंकज मल्होत्रा इस केस का मुख्य सूत्रधार रहा है और तेलुगु राम ठेकेदार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए रहे मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था।


