World wide City Live, जालंधर (आँचल) : जालंधर दीपावली पर्व के अगले दिन यानी कि मंगलवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा, बावजूद इसके तापमान में हल्की सी गिरावट देखी जा सकेगी। एक सप्ताह से तापमान 33 से 31 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 19 से गिरकर 14 डिग्री तक आ चुका है।
वैज्ञानिकों के अनुसार दीपावली के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने की संभावना जताई गई है। जो पूरी तरह से सही रही तो ठंडक बढ़नी शुरू हो जाएगी।
मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और अब से तापमान में भी गिरावट दर्ज होनी शुरू हो सकेगी। जिससे सुबह और शाम ठंडक तो जो पहले से ही बरकरार है इसके साथ साथ दिन के समय में भी ठंडक बढ़ने लग पड़ेगी।
इन दिनों डेंगू के मरीजों में इजाफा हो रहा है इसलिए फल- फ्रूट, नारियल पानी आदि का सेवन अधिक से अधिक करें और बाहरी चीजों के खाने-पीने से परहेज रखें।


