अमेरिका के गुरुद्वारे में गोलीबारी, दो घायल

0

World wide city live : अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार हमलावरों ने गुरुद्वारे में वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोगों के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए तुंरत वारदात स्थल को सील कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारा में वहां के समय अनुसार रविवार दोपहर 2:30 बजे गोलियां चली। जिनमें दो सिख युवक घायल हो गए।

धार्मिक समागम के दौरान चली गोली

स्थानीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि जिस समय गुरुद्वारे में गोली चलाई गई उस समय गुरुद्वारे में समारोह चल रहा था। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। जिनमें से एक शूटर भी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना को हेट-क्राइम से न जोड़ा जाए।

यह गोलियां झगड़े के बाद चली। यह घटना दो लोगों के बीच हुई, जो एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई दो जान-पहचान वालों के बीच हुई। झगड़ा कर रहे युवकों में से एक ने गोली चला दी, जो पास खड़े युवक के लगी। जिसके बाद झगड़ रहे युवक ने पिस्टल पकड़ शूटर को गोली मार दी। जिसके बाद वह गुरुद्वारे से भाग गया।

News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar
News Website in Jalandhar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here