जालंधर– थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र मोहल्ला कच्चा कोट में बीती देर रात गोली चलने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात हमलावर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विप्पन को उसके ही घर के पास गोली मार दी।
घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल विपन ने बताया कि उसने छिल्लो की पत्नी से शादी की थी, इसी कारण उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात गुस्से में छिल्लो और उसके 2 साथी विपन को गोली मारकर फरार हो गए। विप्पन के ब्यानो पर छिल्लो, बिल्लो, अंशु निवासी अल्ली मोहल्ला के खिलाफ धारा 307आईपीसी आमर्स एक्ट 25/54/59 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
गौरतलब है कि बीती देर रात मोहल्ला कच्चा कोट मे गोली चली थी। जिस कारण एक व्यक्ति घायल हो गया था, देर रात आस-पास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो घरों से बाहर निकले। जख्मी हालत में विपन को देखा तो उसे रात करीब 12:30 बजे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी तो थाना प्रभारी और एसीपी वेस्ट वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे।


